निर्भया काण्ड के चार वर्ष पूरे हो गए पर महिलाओं के प्रति ¨हसा की घटनाओं में कमी नहीं आई। जागरूक समाज अभी भी मानता है कि इसमें तब तक कमी नहीं आ सकती जब तक त्वरित न्याय न मिले। इसकी समय सीमा 365 दिन से अधिक भी नहीं होनी चाहिए। महिलाओं के प्रति किसी भी तरह की ¨हसा को रोकने के लिए जल्दी इंसाफ दिलाने के लिए अपने शहर में भी एक अभियान की शुरुआत हुई है। इसे गौरैया बचाओ फेम के गौरव बाजपेई ने शुरू किया है। इसे फाइनल जस्टिस 365 डेज का नाम दिया गया है। इसमें महाविद्यालयों के ¨प्रसिपल और छात्रओं को शामिल किया गया है। अहम बात है कि यह आन्दोलन छह जनपदों तक पहुंच भी चुका है।