KANPUR : ‘ट्री- ब्रेक’ अभियान को शहर के नगर आयुक्त अविनाश सिंह का भी साथ मिला। उन्होंने कैंपस में बने वाई- फाई पार्क में पौधा रोपकर लोगों को स्वच्छता का संदेश भी दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर में बढ़ते कंक्रीट के जंगलों की वजह से हरियाली को काफी नुकसान हुआ है। नगर निगम का पूरा प्रयास है कि शहर में घटती हरियाली को बढ़ाने का प्रयास किया जाए। इसके लिए कई पार्क और ग्रीन बेल्ट को डेवलप किया जाएगा। मानसून में पौधे लगाने के कार्य को युद्धस्तर पर ि1कया जाएगा.
पौधे का नाम रखा है प्रयास
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने जो पौधा रोपा है वह किसी भी पार्क और घर में लगाने पर सुंदरता में चार चांद लगा देता है। वह किसी भी खुद को सर्वाइव कर लेता है। नगर आयुक्त ने पौधे का नाम ‘प्रयास’ रखा है। इसके पीछे उन्होंने वजह बताया कि शहर में हरियाली को बढ़ाने की दिशा में रोपा गया यह पौधा एक छोटा सा प्रयास है। इस कारण से इस पौधे का नाम प्रयास रखा है। शहर के प्रत्येक नागरिक को यह प्रयास करना चाहिए कि वह एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करें। कहा कि मैं जब तक यहां पोस्टेड रहूंगा इस पौधे का ख्याल रखूंगा, इस दौरान नगर आयुक्त ने ट्री ब्रेक अभियान की खूब सराहना की।